तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा है कि मोहम्मद मुरसी अब भी मिस्र के राष्ट्रपति हैं। अहमद दाऊद ओग़लू ने एक साक्षात्कार में कहा है कि अंकारा का मानना है कि मुहम्मद मुरसी अब भी मिस्र के राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि मिस्र में होने वाले हालिया विद्रोह के बाद यदि इस देश की पार्टियां और गुट राजनीतिक मैदान से दूर हो जायेंगे तो पूरे मध्यपूर्व में हिंसा व संकट फैल जायेगा। रविवार को तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तय्यब अर्दोग़ान ने भी कहा था कि मुहम्मद मुरसी के सत्ता से हटा दिये जाने के बाद भी अंकारा उन्हें मिस्र का राष्ट्रपति मानता है। उन्होंने कहा कि मुरसी अब भी मिस्र के राष्ट्रपति हैं क्योंकि उन्हें इस देश की जनता ने चुना है और यदि इसके विपरीत कुछ और सोचा जाता है तो इसका मतलब मिस्री जनता और उसके इरादों की अनदेखी है। ज्ञात रहे कि तीन जुलाई को जनता द्वारा चुने गये मिस्र के पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी को सेना ने सत्ता से हटा दिया
16 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 441916
तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा है कि मोहम्मद मुरसी अब भी मिस्र के राष्ट्रपति हैं। अहमद दाऊद ओग़लू ने एक साक्षात्कार में कहा है कि अंकारा का मानना है कि मुहम्मद मुरसी अब भी मिस्र के राष्ट्रपति हैं।